एक बार फिर ChatGPT सुर्खियों में दिखाई दे रहा है इसका कारण यह है कि हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने Open AI में भारी निवेश किया है। तथा इसके पश्चात GPT 4 की घोषणा की गई। कहा जा रहा है कि यह ChatGPT तकनीक का अगला बड़ा अपडेट है। इस अपडेट के अनुसार GPT 4 ChatGPT की तुलना में यह अधिक गतिशील और सटीक माना जा रहा है।
जिस तरह जिस तरह हम गूगल में सर्च करने के लिए गूगल सर्च Chrome का इस्तेमाल करते हैं ठीक उसी तरह माइक्रोसॉफ्ट में माइक्रोसॉफ्ट Bing का प्रयोग किया जाता है। तथा GPT 4 का प्रयोग माइक्रोसॉफ्ट Bing में किया जाएगा।
GPT 4 क्या है? (What is GPT 4?)
Exam performance of GPT 3.5 (ChatGPT) and GPT 4
- GPT 4 घोषणा 14 मार्च 2023 को की गई है। यह Open AI द्वारा बनाया गया एक बहुविषयक मॉडल है।
- ChatGPT में जिस प्रकार चैट/सामान्य बातचीत करने की सुविधा उपलब्ध हैं तथा प्रश्नों के उत्तर मांग सकते हैं। परंतु GPT 4 में इमेज इनपुट की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।
- ChatGPT GPT का 3.5 प्रोग्राम था। तथा यह लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग एप्लीकेशन पर आधारित है।
Learning Compare of GPT 4 with other GPT's
- विभिन्न परीक्षणों की मानें तो, GPT 4 विभिन्न स्तरों पर शैक्षणिक बेंच मार्क पर मानव स्तर का प्रदर्शन कर रहा है। उदाहरण के लिए GPT 4 अमेरिका के Bar exam को पास कर लिया। लेकिन भारत का उदाहरण देखें तो GPT 4 भारत का सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास नहीं कर सका।
- GPT 4 अधिक सटीकता के साथ कठिन समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है। उदाहरण के लिए कर संबंधी प्रश्नों का उत्तर दे सकता है।
- GPT 4 यूजर्स के इनपुट से सीख सकता है तथा सीख कर लेखन को और रचनात्मक भी बना सकता है।
How GPT 4 is different from ChatGPT?
- Chat GPT में इमेजेस को देखने और परिभाषित करने की सुविधा नहीं थी। परंतु GPT 4 इस सुविधा को उपलब्ध कराता है।
- GPT 4 ChatGPT की तुलना में अधिक सटीकता प्रदान करता है। तथा GPT 4 बहुत सी जानकारियां को एक साथ प्रोसेस कर सकता है।
- जहां Chat GPT भाषाओं को समझने में 70% ही कुशल था। वही GPT 4 विभिन्न भाषाओं को समझने में 85.5% तक सक्षम है। GPT 4 लगभग 26 भाषाओं को समझने में सफल रहा है। तथा यह लंबे-लंबे वाक्य और निबंध आदि लिखने में भी सक्षम है। साथ ही अधिक स्पष्टता और सटीकता को दर्शाता है। Chatgpt लगभग 8000 शब्दों को शब्दों को प्रोसेस कर सकता है तो वही GPT 4 एक साथ 64000 शब्दों को प्रोसेस करने की क्षमता रखता है।
- ऐसा नहीं है कि इससे पूर्व ऐसा कोई सॉफ्टवेयर नहीं था जो इमेज को देखकर परिभाषित कर सके। गूगल का भी एक सॉफ्टवेयर है जो इमेज को पहचानने का काम करता है। जिसे Google lens के नाम से जाना जाता है। परंतु इसकी कुछ सीमाएं हैं गूगल लेंस केवल जानकारी बताता हैं परंतु GPT 4 उस सूचना/इंफॉर्मेशन को जनरेट करके बताता है।
- GPT 4 एक मल्टीमॉडल है तथा यह ChatGPT से भिन्न है क्योंकि यह सूचना को एक से अधिक साधनों को समझने की क्षमता रखता है।
FOR MORE INFORMATION - ChatGPT
0 Comments